CBSE Board Term 2 Result 2022 : सीबीएसई रिजल्ट 2022 पर सामने आया नया अपडेट, यहां देखें जानकारी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 (CBSE 10th Result 2022 Date) (जल्द)
CBSE Board Term 2 Result 2022 : सीबीएसई रिजल्ट 2022 पर सामने आया नया अपडेट, यहां देखें जानकारी सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 (CBSE 10th Result 2022 Date) (जल्द)CBSE Board Class 10th, 12th Result 2022 Date LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं रिजल्ट तिथि एवं समय जल्द होगा जारी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2022 को 13 जुलाई तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CBSE 10th Result 2022 को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं किया है। Cbse 10th Result 2022 Timing से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख पर जांच कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा CBSE Class 10th Result को जल्द ही अपने ऑफिशल पोर्टल पर घोषणा करने वाले हैं। CBSE 10th Result Date से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे तालिका पर जांच कर सकते हैं। इसके अलावा CBSE 10th Result 2022 LIVE अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE 10th 12th Result 2022 Date and Time, CBSE Board Class 10th 12th 2022: सीबीएसई 10वीं के लाखों छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड कर दिया गया है। बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कल रिजल्ट जारी करने के लिए समय मांगा है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
1. परिणाम चेक करने के लिए लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर दिये गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें और यदि 12वीं के छात्र हैं तो स्ट्रीम अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया पेज खुलेगा, यहां आपको विवरण दर्ज करना होगा, जैसे कि रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल कोड.
4. सबमिट करें, कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
5. डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
इस बार सीबीएसई 10वीं टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 21 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 30 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। हालांकि एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। सीबीएसई ने इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी, फर्स्ट टर्म का रिजल्ट मार्च में जारी किया गया था। वहीं अब सेकेंड टर्म के रिजल्ट का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर कड़ी नजर बनाए रखें तथा हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले जानकारी दी जाएगी।
CBSE Class 10th and 12th Results 2022 Kab Ayega: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को लेकर छात्र बीते कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई की डेट और समय को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग अलग दावे किए जा रहे हैं, हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट की डेट को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट कल 11 जुलाई को जारी हो सकते है। हालांकि सीबीएसई ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।