GSEB SSC 10th Result 2022, Gseb.org: गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम हुए घोषित, 65.18% परीक्षार्थी हुए पास

Gseb.org, GSEB SSC 10th Result 2022, Gujarat Board SSC 10th Result 2022: गुजरात बोर्ड, जीएसईबी की ओर से एसएससी यानि कक्षा 10 परिणाम 2022 की घोषणा आज यानी 6 जून 2022 को कर दी गई। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक किया जा सकता है। बता दें रिजल्‍ट का इंतजार करीब 9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को था, जो अब खत्‍म हो गया है। परीक्षार्थी ऑनलाइन स्‍कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम संबंधित अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

Gseb.org, GSEB SSC 10th Result 2022, Gujarat Board SSC 10th Result 2022: जीएसईबी कक्षा 10 के लगभग 9.7 लाख छात्र अपना एसएससी व 10वीं के परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की ओर से डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन जारी की गई है। जिसे परीक्षार्थी gseb.org के माध्‍यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। गुजरात कक्षा 10 के परिणाम जारी कर दिया गया है, परीक्षार्थी डायरेक्‍ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं।

GSEB SSC 10th Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

गुजरात कक्षा 10 परिणाम 2022 में कई विवरण शामिल होंगे, जिसमें उम्मीदवार के बारे में कुछ व्यक्तिगत विवरण और अंक और ग्रेड शामिल हैं जो परीक्षा में उनके प्रदर्शन को दर्शाएंगे। पर्सनल डिटेल्‍स में छात्रों को अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा रोल नंबर और ऐसे अन्य विवरणों की जांच करनी होगी। वहीं प्रदर्शन के संदर्भ में, छात्रों को विषयवार अंक दिए जाएंगे, इसलिए उन्‍हें कुल अंक और अंतिम ग्रेड की जांच करनी होगी। अगर इसमें किसी तरह की कोई गलती मिलती है तो वे इसमें सुधार करा सकते हैं। 

Gujarat Board GSEB SSC 10th Result 2022 Link: Check here

Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: जानिए कितना रहा पास प्रतिशत

गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम 6 जून 2022 को जारी कर दिए गए हैं। बताया जाता है कि गुजरात एसएससी पास प्रतिशत 65.18% रहा। एसएससी रिजल्‍ट गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर चेक किया जा सकता है। 2020 की तुलना में पास प्रतिशत में तेज वृद्धि देखी गई है। साल 2020 में पास प्रतिशत 60.64% था।

GSEB 10th Result LIVE: स्कूल से ले सकते हैं मार्कशीट

गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्‍ट 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र मार्कशीट संबंधित स्कूलों से ले सकते हैं। वे गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इसका लिंक एक्टिव कर दिया गया है। 

Gujarat Board SSC 10th Result LIVE: जारी हुए GSEB एसएससी के परिणाम

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने आज, 6 जून, 2022 को सुबह SSC यानि 10वीं के के परिणाम घोषित कर दिए हैं। गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर ऑनलाइन जारी किया गया है। गुजरात बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए, छात्रों को अपना स्कूल इंडेक्स नंबर दर्ज करना होगा। वे इस डायरेक्‍ट लिंक से भी रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

GSEB Gujarat Board HSC 12th Result 2022, ऐसे करें चेक

  • GSEB HSC का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org या gsebeservice.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GSEB HSC Arts Commerce Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
  • अब अपना क्रेंडेशियल दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
  • छात्र नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसका पीडीएफ अपने डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

direct link to check result

Leave a Comment