CGBSE 10th 12th Result 2022 Live Updates : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। सीजी बोर्ड परीक्षार्थी आज दोपहर 12 बजे से cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्
CGBSE 10th 12th Result 2022 Live Updates : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कुछ देर में 10वीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ( CG Result 2022 ) जारी करने वाला है। सीजी बोर्ड परीक्षार्थी आज दोपहर 12 बजे से सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इसकी घोषणा करेंगे। बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी। स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। सीजी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है।
CG Board Result , CGBSE 10th 12th Result 2022 Live Updates : यहां पढ़ें रिजल्ट का लाइव अपडेट
cgbse.nic.in 2022 , cgbse 10th 12th result 2022 : रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी
छत्तीसगढ़ बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट की घोषणा करेंगे जिसके बाद विद्यार्थी ऊपर के लिंक पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
cgbse.nic.in 2022 , cgbse 10th 12th result 2022 : टॉपरों को मिलेगा ये इनाम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 के राज्य और जिला स्तर के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सवारी निशुल्क कराई जाएगी। ये उनके लिए इनाम होगा।
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : 10वीं पास करने के बाद लेना होगा अहम फैसला
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं पास करने के बाद छात्र-छात्राओं को अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेना होगा। उन्हें आर्ट्स , साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम चुननी होगी। इस अहम पड़ाव पर बहुत से छात्र गलती कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें पूरे करियर में भुगतना पड़ता है।
CGBSE Result Websites : रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगे
cgbse.nic.in
cg.nic.in
results.cg.nic.in
सीजीबीएसई रिजल्ट 2022 : यहां मिलेगा रिजल्ट का लिंक
छत्तीगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी करने जा रहा है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रो की सुविधा के लिए यहां रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट: इन वेबसाइटों पर जारी होगा रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए यहां कुछ वेबसाइट्स के लिंक दिए जा रहे हैं जहां पर छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
1- cgbse.nic.in
2- results.cg.nic.in
सीजीबीएसई रिजल्ट्स 2022 चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए अपने रोल को डालकर चेक करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइटों पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : जॉब या प्रोफेशनल कोर्स चुनने में न करें जल्दबाजी
ऐसी बहुत सी सरकारी नौकरियां और प्रोफेशनल या जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज हैं जिनके लिए 10वीं पास की योग्यता मांगी जाती है। इनका चुनाव करते समय अपनी योग्यता, कमजोरी और ताकत को पहचानें।
CG Board CGBSE 10th Result 2022 : अगर 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना चाहते हैं तो
10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम चुनने के बाद इस फील्ड में संभावनाओं का पिटारा खुल जाता है। इंजीनियर, साइंटिस्ट व डॉक्टर बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स को साइंस लेनी चाहिए। इसके अलावा फॉर्मेसी की लाइन भी यहीं से निकलती है। यदि आप इंजीनियरिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आप पीसीएम या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित को मूल विषयों के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन आगर आप मेडिसिन में रुचि रखते हैं तो आप पीसीएमबी या भौतिकी + रसायन विज्ञान + गणित + जीवविज्ञान ले सकते हैं।
CG Board Result 2022 Live Updates : प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू
सीजी बोर्ड रिजल्ट में कुछ ही समय बचा है। छात्रों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। सीजी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे के आसपास यहां पहुंचेंगे। सिंगल क्लिक से परिणाम की घोषणा की जाएगी।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : छात्रों को सलाह
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी कर दिया जाएगा। बहुत से छात्रों के कम नंबर आएंगे। लेकिन ऐसे छात्र मार्क्स कम आने पर अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। निराश हताश होने की बजाए विचार करें कि कहां कमी रह गए। आज जो भी सफल है, वो जीवन में कई बार असफल भी हुआ होगा। कामयाब लोगों की सक्सेस स्टोरीज पड़ें। रिजल्ट सब कुछ नहीं है। एक रिजल्ट आपकी कामयाबी का फैसला नहीं कर सकता। इसलिए निराशा को अपने पास फटकने न दें।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : परिणाम चेक करने के लिए चाहिए होगा रोल नंबर
छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 2022 घोषित होने के बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर रिजल्ट देखा सकेगा। स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लें। उस पर लिखे रोल नंबर की मदद से वह नतीजे चेक कर सकेंगे।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : तीन घंटे से भी कम समय बाकी
CGBSE 10th 12th Result 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में तीन घंटे से भी कम समय बाकी रह गया है। स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
CG Board CGBSE 10th 12th Results 2022 : साढ़े छह लाख छात्रों का रिजल्ट का इंतजार
आज करीब 6.73 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट आएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र मंडल की वेबसाइट cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। इस बार सीजीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा में 6.73 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
CG Board CGBSE 12th Results 2022 – ऐसे देखें रिजल्ट
cgbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ही ‘परीक्षा परिणाम – हायर सेकडरी परीक्षा वर्ष 2022’ नाम के लिंक को क्लिक करें। लॉग इन करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या सत्यापन कोड दर्ज करें। आवश्यक विवरण जमा करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें।
CG Board CGBSE 12th Results 2022 – ऐसे देखें रिजल्ट
cgbse.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ही ‘परीक्षा परिणाम – हायर सेकडरी परीक्षा वर्ष 2022’ नाम के लिंक को क्लिक करें। लॉग इन करने और परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या सत्यापन कोड दर्ज करें। आवश्यक विवरण जमा करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणाम डाउनलोड करें।
CG Board CGBSE 10th 12th Results 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड से पहले एमपी बोर्ड जारी कर चुका है 10वीं 12वीं रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड से पहले एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट जारी कर चुका है। हालांकि छत्तीसगढ़ बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से पहले रिजल्ट जारी कर रहा है।
CGBSE 10th 12th Result 2022 LIVE: जानें 10वीं 12वीं में कितने कितने स्टूडेंट्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड के नतीजे आज जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में दोपहर 12 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम इसकी घोषणा करेंगे। बोर्ड परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में हुई थी, सेंटर में आकर छात्रों ने पेपर लिखा था। इसमें करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके तहत दसवीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने दी।
CGBSE Board 10th Result 2022 Live : पिछले वर्ष 10वीं में शत प्रतिशत हुए थे पास
कोरोना महामारी के चलते पिछले साल बोर्ड ने ओपन बुक फॉर्मेट में 10वीं की परीक्षाएं आयोजित कराई थीं। करीब 2.71 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी और सभी छात्रों को पास घोषित किया गया था।
CGBSE 12th Result 2022: कई दिनों से चल रही थीं अटकलें, आखिरकार नतीजे आज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आखिरकार आज शनिवार 14 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे। बीते कई दिनों से परिणाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
CGBSE 12th Result 2022: कब हुई थीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाएं
छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 3 मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।
CGBSE 12th Result 2022: पिछले साल 12वीं में 97 फीसदी छात्र हुए थे पास
पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97 फीसदी छात्र पास हुए थे। परीक्षा न होने के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं 12वीं की मेरिट और टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी। परीक्षाएं भी परंपरागत तरीक से नहीं हुई थीं।
CGBSE 10th, 12th Result 2022: 4 स्टेप्स से ऐसे चेक पाएंगे रिजल्ट
स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CGBSE 10th 12th Result 2022 Websites : ये है रिजल्ट वेबसाइट्स की लिस्ट
CGBSE 10th 12th Result 2022 – अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगे
cgbse.nic.in
cg.nic.in
results.cg.nic.in
CG Board Result 2022: कितने बजे जारी होगा सीजी बोर्ड रिजल्ट
CGBSE आज कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम दोपहर 12 बजे जारी किया करेगा। बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
CGBSE 10th 12th Results 2022 : आज करीब 6.73 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट आएगा
छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में इस बार 6 लाख 73 हजार परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Results 2022 : शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माशिमं के अधिकारियों ने बताया, कि शनिवार दोपहर 12 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा। मेधावी छात्रों को सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर में सैर करवाने के लिए कहा है। इसके साथ ही मेधावियों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी
CG Board Result : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी होगा। परिणाम जारी करने की तैयारी माशिमं के अधिकारियों ने पूरी कर ली है।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : पिछले वर्ष 12वीं में 97 फीसदी स्टूडेंट्स हुए थे पास
CG Board Result : वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा की बात करें तो इसकी परीक्षाएं सीबीएसई की तरह पूरी तरह रद्द न करके बच्चों को घर से परीक्षा देने के लिए कहा गया था। बच्चों ने घर पर उत्तरपुस्तिकाएं लिखकर स्कूलों में जमा करवाई थीं। इसके बाद छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में 97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। परीक्षा न होने के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं 12वीं की मेरिट और टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : पिछले वर्ष ओबीई मोड से हुई थी परीक्षाएं
पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड (सीजी बोर्ड) कोरोना के चलते 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं परंपरागत तरीके से आयोजित नहीं कर सका था। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेंट से हुई थीं। 10वीं के करीब 2.71 लाख विद्यार्थियों ने घर पर बैठकर परीक्षा दी थी। बच्चों को घर के लिए दिए गए असाइनमेंट के आधार पर ही नतीजे जारी किए गए। 100 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे। इनमें 96.81 फीसदी फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे
CGBSE 10th 12th Result 2022 : टॉपर करेंगे हेलीकॉप्टर की सवारी
CG Board CGBSE 10th 12th Result 2022 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में घुमाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर गांव में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह ऐलान किया। बघेल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम 10 स्थान और जिले में प्रथम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सवारी कराएंगे, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हों।
CGBSE 10th 12th Result 2022 : सीएम ने दिए थे रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत
CGBSE 10th 12th Result 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट के जल्द जारी होने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि बहुत जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले हैं। सीएम के बयान के बाद उम्मीद की जा रही थी कि इस सप्ताह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है।