CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीजी 10वीं व 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दोनों कक्षाओं के रिजल्‍ट का साथ में ऐलान किया गया। रिजल्ट्स चेक करने के लिए छात्र cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। हालांकि इस समय अभी वेबसाइट डाउन है।

CGBSE Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2022 Date, Sarkari Result 2022

सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा कर दी गई है। कक्षा 12 के लिए CGBSE बोर्ड परीक्षा 2 से 30 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। 2021 में, कक्षा 12 के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.43 प्रतिशत था। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में संपन्न हुई थी, जिसमें 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं

।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें। जैस जैसे सीजीबीएसई परिणाम 2022 के बारे में आधिकारि

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बताया जाता है कि रायगढ़ की सुमन पटेल ने कक्षा 10वीं में टॉप किया है। 

सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम किसी भी समय जारी हो सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट इस समय डाउन हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थियों को रिजल्‍ट चेक करने में समय लग सकता है। 

रिजल्‍ट चेक करने का तरीका

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
चरण 2: हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: परिणामों के लिए दिए गए लिंक का पालन करें।
चरण 4: दिए गए फ़ील्ड में अपना विवरण दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
चरण 5: अपना परिणाम डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें

: ऑफलाइन मोड में हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार ऑफलाइन आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 6.73 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थें। जिसमें 10 वीं में 3.80 लाख और बारहवीं की परीक्षा 2.93 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। 

आधिकारिक साइट पर उपलब्‍ध होंगे परिणाम

सभी छात्र जो 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो सकती है ऐसे में परिणाम चेक करने के लिए इंतजार करना पड सकता है।

CGBSE 10th, 12th Result 2022: डेट और टाइम कंफर्म

हफ्तों की अटकलों के बाद, आखिरकार छत्तीसगढ़ बोर्ड ने सीजीबीएसई परिणाम 2022 की घोषणा के लिए तारीख और समय की पुष्टि कर दी है। घोषणा के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 को 14 मई, 2022 शनिवार को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। सीजीबीएसई परिणाम 2022 के लिए डेट और समय की पुष्टि उन सभी छात्रों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में आई है जो इसके बारे में आधिकारिक अपडेट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Comment