यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 : 24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं, कुल 5192689 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच कराई जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के सभापति विनय कुमार पांडेय ने मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में 2022 की बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी की। बताया कि परीक्षा में 10वीं के 27,81,654 (15,53,198 बालक व 12,28,456 बालिकाएं) और 12वीं के 24,11,035 (13,24,200 बालक व 10,86,835 बालिकाएं) कुल 51,92,689 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

हाईस्कूल की परीक्षा 12, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में कराई जाएगी। 12 अप्रैल को लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इस बार परीक्षा के लिए 8373 केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी, लेकिन 8513 केंद्र बनाए गए थे। निदेशक ने बताया कि नकलविहीन और शुचितापूर्वक परीक्षा कराए जाने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। जिला और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों और राउटर की सहायता से परीक्षा की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। केंद्रों में वॉयस रिकॉर्डर भी लगाए गए हैं ताकि बोल-बोल कर नकल न कराई जा सके।

UPMSP Exam Time-Table 2022: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर – 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन – 29 मार्च 2022
वाणिज्य – 30 मार्च 2022
विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 9 अप्रैल 2022
गणित – 12 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल


हिन्दी – 24 मार्च 2022
संगीत गायन – 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र  – 29 मार्च 2022
अंग्रेजी  – 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास – 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित – 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर  – 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र – 7 अप्रैल 2022
संस्कृत – 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान – 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र – 12 अप्रैल 2022

मंगलवार को यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आगे नीचे परीक्षाा टाइम-टेबल का पीडीएफ भी दिया जा रहा है जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं। जिन लोगों के मोबाइल पर पीडीएफ दिख न रहा हो वे अंत में बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल को इमेज फॉर्मेट में भी देख सकते हैं.

official website : https://upmsp.edu.in/

Download up board Exam Time table download

Leave a Comment