PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त का इंतजार 15 दिसंबर से किया जा रहा है। लेकिन अभी तक किसानों के खाते में 10वीं किस्त के पैसे क्रेडिट नहीं हुए है। ऐसे में बताया जा रहा है कि, सरकार नए साल से पहले या क्रिसमस पर किसानों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि की रकम जमा कर सकती है। लेकिन इससे पहले किसानों को ई-केवाईसी करानी होगी। जिसको आप घर से ही कर सकते हैं। वहीं 10वीं किस्त के अकाउंट में क्रेडिट होने से पहले आप पीएम किसान की वेबसाइट पात्र लोगों की लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। आइए जानते है इसके बारे में….
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए E- केवाईसी – इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां से आप अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इस वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाने के बाद आपको किसान कॉर्नर के नाम से एक विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है, क्योंकि इसी के जरिए आप ई-केवाईसी को पूरा कर पाएंगे।
अब आपको यहां जाकर अपनी सभी जानकारी भरनी है। यहां आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी इसे करवा सकते हैं।
>> PM Kisan Yojna की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
>> इसके बाद पर ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
>> इसके बाद ‘Beneficiaries List’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
>> अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चुनाव करें।
>> अब ‘Get Report’पर क्लिक करें।
>> आपके सामने एक लिस्ट खुलेगी, लिस्ट में आपके खाते का स्टेटस पता चल जाएगा।
कोई भी असुविधा होने पर यहां करें कॉल – अगर आपका नाम पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त की लिस्ट में नहीं है। तो आप पीएम किसान सम्मान निधि की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है। ये नंबर 155261 और 011-24300606 है। यहां आपकी पूरी बात सुनी जाएगी और कम समय में समाधान भी किया जाएगा।