UPTET / CTET 2021 पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 9 : यूपीटीईटी परीक्षा में जानें से पहले इन 30 प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन

UPTET / CTET Environmental Studies Practice Set : 28 नवम्बर को UPTET की परीक्षा आयोजित होने वाली हैं. जिसके लिए परीक्षार्थी कई महीनों से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। फ़िलहाल तैयारी का आखिरी पड़ाव चल रहा है, ऐसे में परीक्षार्थियों को नीचे दिए गए UPTET Environmental Studies Practice Set 9 को अवश्य हल करना चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी को और भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

Environmental Studies के इस प्रैक्टिस सेट में 30 महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन किया गया है, जो इस साल होने वाली CTET परीक्षा में भी आ सकते हैं। इसलिए आप इन प्रश्नों का अभ्यास अच्छी तरह से करें और अपनी तैयारी को और भी मजबूती प्रदान करें।

UPTET 2021 पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट 9

प्रश्न . निलिखित में से जीवन-प्रक्रियाओं का कौन-सा युग्म पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं दोनों में मिलता है?

  • वृद्धि और भोजन बनाना
  • प्रजनन और भोजन बनाना
  • प्रजनन और अंकुरण
  • वृद्धि और प्रजनन

उत्तर: 4

प्रश्न . टूटता तारा (उल्का) है

  • एक तारा जिसके एक सिरे पर पूँछ होती है
  • उल्काभ जो पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश करते ही आग पकड़ लेता है
  • एकसमान गति से चलने वाला तारा
  • एक चमकता पिण्ड जो वायुमण्डल में एकसमान गति से चलता है

उत्तर: 2

प्रश्न . उसे चुनिए जो अन्यों से भिन्न है

  • ग्रीस
  • पेट्रोल
  • कोयला
  • पैराफिन मोम

उत्तर: 2

प्रश्न . निम्नलिखित में से पेट्रोलियम से सही अभिलक्षण चुनिए

  • अच्छी गन्ध का, पतला, नीला रंगीन द्रव
  • बिना गन्ध का गाढ़ा तथा गहरे रंग का तरल
  • बदबूदार, गाढ़ा, गहरे रंग का तेल
  • बदबूदार, पतला, पीला द्रव

उत्तर: 3

प्रश्न . मधुबनी चित्रों को बनाने के लिए चित्रकार द्वारा उपयोग किए जाने वाले रंग होते हैं

  • सोने-चाँदी को घोलकर बनाए गए पेन्ट
  • पिसे हुए चावल के रंगीन घोल
  • विशेष प्रकार के बने पोस्टर-रंग
  • अति उत्तम गुणवत्ता के फाइबर पेन्ट

उत्तर: 2

प्रश्न . कांसा (ब्रांज) के विषय में, जिसका उपयोग गोलकुण्डा के किले में मिली तोप में किया गया था, सही कथन चुनिए

  • कांसा ताँबा (कॉपर) तथा टिन की मिश्रधातु है
  • कांसा ताँबा तथा प्लेटिनम की मिश्रधातु है
  • कांसा एक तत्व है
  • कांसा ताँबा तथा जस्ता की मिश्रधातु है

उत्तर: 1

प्रश्न . अल-बरूनी जिस देश से आया उसका नाम है

  • अज्बेकिस्तान
  • अफगानिस्तान
  • ओमान
  • बांग्लादेश

उत्तर: 1

प्रश्न . किसके नेतृत्व में ‘चिपको आन्दोलन’ को बल मिला?

  • मेधा पाटेकर
  • ए. के. बैनर्जी
  • सुन्दर लाल बहुगुणा
  • अमृता देवी बिश्नोई

उत्तर: 3

प्रश्न . तरुण संघ नामक समूह सम्बन्धित है

  • स्कूलों में दोपहर का पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाने में
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएँ चलवाने से
  • पुरानी झीलें पुननिर्मित करने से
  • विशेष रूप से सक्षम बच्चों को सीखने मदद करने से

उत्तर: 3

प्रश्न . भारत की संकटाग्रस्त पादप जाति में सम्मिलित है

  • शीशम
  • सागौन
  • चन्दन
  • शरीफा

उत्तर: 3

प्रश्न. भारत के कौन-से जीवमण्डल आवास विश्व के जीवमण्डल आवासों से लिए गए हैं?

  • मन्नार की खाड़ी
  • नालन्दा
  • मानस
  • दिहांग-दिबांग

उत्तर: 1

प्रश्न . इनमें से कौन-सा एक कारक वनस्पति के महत्त्व में योगदान नहीं देता?

  • पशु वनस्पति पर निर्भर करते हैं
  • मनुष्य वनस्पति पर निर्भर करते हैं।
  • कारखाने वनस्पति पर निर्भर करते हैं
  • चाँद-सितारे वनस्पति पर निर्भर करते हैं

उत्तर: 4

प्रश्न . भारत में वनों की ताजा स्थिति के सम्बन्ध में रिपोर्ट कौन जारी करता है?

  • भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग, देहरादून
  • वन अनुसन्धान संस्थान, देहरादून
  • राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान, नागपुर
  • उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर: 1

प्रश्न . पश्चिमी घाट के सघन सदाबहार वनों को कहते हैं

  • सोला
  • अरण्यक
  • टैगा
  • सेल्वा

उत्तर: 1

प्रश्न . भूमि की एक संकरी पट्टी जो दो बड़े भू-खण्डों को जोड़ती है, उसे माना जाता है

  • भू-सन्धि
  • खाड़ी
  • द्वीप
  • जलसन्धि

उत्तर: 1

प्रश्न . जैवमण्डल के विषय में सबसे उपयुक्त कथन है

  • मनुष्य का तात्कालिक परिवेश
  • पौधे और पशु जगत
  • भूमि, जल, वायु, पौधे और पशु
  • पर्यावरण के विभिन्न परिमण्डल

उत्तर: 3

प्रश्न . भारत में वनस्पति एवं जन्तुओं की सर्वाधिक विविधता कहाँ पाई जाती है?

  • पश्चिमी हिमालय में
  • पश्चिमी घाट में
  • अरावली में
  • पूर्वी घाट में

उत्तर: 2

प्रश्न . ‘टाइगर प्रोजेक्ट’ से सम्बन्धित नहीं है

  • सुन्दरवन
  • चम्बल
  • सरिस्का
  • इन्द्रावती

उत्तर: 2

प्रश्न . ‘काजीरंगा नेशलन पार्क’ कहाँ स्थित है?

  • असोम में
  • उत्तराखण्ड में
  • अरुणाचल प्रदेश में
  • नागालैण्ड में

उत्तर: 1

प्रश्न . स्थान, लोग, वस्तुएँ व प्रकृति जो किसी भी जीव को घेरे रहते हैं, कहलाते हैं

  • स्थल मण्डल
  • पर्यावरण
  • परिवेश
  • जैविक संसाधन

उत्तर: 2

प्रश्न . संसाधन जो किसी क्षेत्र में पाए जाते हैं, परन्तु जिनका अभी उपयोग नहीं किया गया, उन्हें कहा जाता है

  • सम्भावित संसाधन
  • वास्तविक संसाधन
  • बेकार संसाधन
  • मूल्यवान संसाधन

उत्तर: 1

प्रश्न . निम्न में से कौन-सा परम्परागत ऊर्जा स्रोत है?

  • जीवाश्म ईंधन
  • सौर ऊर्जा
  • पवन
  • ज्वारीय ऊर्जा

उत्तर: 1

प्रश्न . निरन्तर ह्रास के कारण शीघ्र ही संकटाग्रस्त की श्रेणी में आने की आशंका वाली जाति को कहते हैं

  • दुर्लभ जाति
  • भयग्रस्त जाति
  • विलुप्त जाति
  • सुभेद्य जाति

उत्तर: 4

प्रश्न . सुन्दरवन कहाँ स्थित है ?

  • हरियाणा
  • पश्चिम बंग
  • उत्तराखंड
  • केरल

उत्तर: 2

प्रश्न . सिमलीपाल जीवमण्डल आवास कौन-से राज्य में स्थित है?

  • पंजाब
  • बिहार
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंग

उत्तर: 3

प्रश्न. जीवोम का तात्पर्य है

  • अन्तरिक्ष में तारागण
  • वायुमण्डल में जीव-जन्तु
  • धरातल पर एक विशेष प्रकार की वनस्पति या प्राणी जीवन वाला पारिस्थिति तन्त्र
  • घने वनों का क्षेत्र

उत्तर: 3

प्रश्न. भारत में विभिन्न जातियों के पौधों की संख्या है

  • 27000
  • 47000
  • 37000
  • 57000

उत्तर: 2

प्रश्न. प्रचुर जैव-विविधता सम्पन्न राष्ट्रों को किस श्रेणी में रखा गया है?

  • मल्टी डाइवरसिटी देश में
  • मेगा डाइवरसिटी देश में
  • मास डाइवरसिटी देश में
  • सुपर डाइवरसिटी देश में

उत्तर: 2

प्रश्न. पश्चिमी घाट पर पाई जानी वाली वनस्पति हैं

  • सदाहरित
  • सवाना
  • अल्पाइन
  • पर्णपाती

उत्तर: 1

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कृत्रिम पारितन्त्र है?

  • खेत
  • तालाब
  • झील
  • वन

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Leave a Comment